नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- ओरहिमाचल प्रदेश के रेणुकाजी बांध परियोजना से बेघर (गृह विहीन) होने वाले परिवारों का चयन कर उनकी पहली सूची जारी की गई है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने इसकी अधिसूचना जारी कर सूची सार्वजनिक कर दी है। परियोजना से जुड़े 97 परिवारों को बेघर की श्रेणी में आंका गया है। प्रबंधन को इस बारे में 103 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं , लेकिन छह परिवारों को किन्हीं कारणों से सूची में शामिल नहीं किया जा सका। इन आपत्तियों पर पुनर्विचार किया जा रहा है। नौ पंचायत के 97 परिवार बेघर होने वालों में शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक संगड़ाह पंचायत के 32 , पराड़ा के 18 , लाना भल्टा के 12, सैर तन्दुला और गवाही पंचायतों के 10-10 , दीद बगड़ के आठ , काथली भरण के तीन और बाउनल काकोग और रजाना पंचायत में दो-दो परिवार हैं। ये सभी बेघर की पहली सूची में शामिल किए गए हैं। तहसील, विकास खंड कार्यालयों, पंचायतों और पटवार वृत्तों में 25 सितंबर से नौ अक्टूबर तक यह सूची अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। इसी अवधि के दौरान संबंधित अधिकृत परिवारों के दावे, आपत्तियां भी अपेक्षित की जाएंगी। इसके बाद किसी भी प्रकार के दावों और आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। परियोजना के महाप्रबंधक आरके चौधरी ने बताया कि जिला उपायुक्त ने परियोजना से बेघर होने वाले परिवारों के पहले चरण की सूची जारी करते हुए उसे सार्वजनिक कर दिया है। इसमें 97 परिवार शामिल हैं। शेष परिवारों पर पुनर्विचार किया जा रहा है। बता दें कि अधिसूचना के अनुसार रेणुकाजी बांध प्रभावित परियोजना के तहत रखे 1408 प्रस्तावित परिवारों में से 1362 मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार घोषित किया है। रेणुकाजी बांध परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों और बांध प्रबंधन के बीच समीक्षा बैठक 29 सितंबर को सीयूं गांव में होगी। इस दौरान परियोजना के पुनर्वास और पुनर्स्थापना योजना (आर एंड आर प्लान) से संबंधित विषयों और प्रभावित परिवारों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
