काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना पंचरुखी की टीम ने एक किलो चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पंचरुखी पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक चरस ला रहे हैं। इसको देखत हुए पुलिस ने पंचरुखी के ब्याड़ा के पास रात को नाका लगाया। नाके के दौरान संदेह में एक स्कूटी और कार को रोका गया। पुलिस को देख स्कूटी और कार में बैठे युवक हड़बड़ा गए। पुलिस ने जब तलाशी ली तो युवकों के कब्जे से 1.56 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने अविकाश मिन्हास (28) शगुन (27) और अतुल (21) को गिरफ्तार कर लिया। उधर, थाना प्रभारी नंदलाल शर्मा कहा कि पुलिस ने तीन युवकों से 1 किलो 56 ग्राम चरस बरामद की है। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
