Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सुक्खू सरकार पर हर महिला का15 हजार का कर्ज चढ़ा –मेलाराम शर्मा
    सिरमौर

    सुक्खू सरकार पर हर महिला का15 हजार का कर्ज चढ़ा –मेलाराम शर्मा

    By Himachal VartaSeptember 26, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन  हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-   जिला सिरमौर के भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर को गत दिवस शिमला में वर्तमान सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल आक्रोश रैली के सफल आयोजन किए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं का सैलाब उमड़ा था । इससे यह साबित हो गया है कि प्रदेश के कोने कोने में वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति भारी रोश फैला है। मेलाराम शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गई है और चुनाव के दौरान आम जनता को दी गई 10 गारंटीयों में से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी सरकार का एक साल पूरा होने से पहले ही उसके विरोध में इतनी बड़ी आक्रोश रैली का आयोजन हुआ हो।
    उन्होंने बताया कि 10 महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं ने गले फाड़ फाड़ कर महिलाओं को पहले कैबिनेट की पहली बैठक में ही प्रतिमाह ₹1500 देने का वादा किया था परंतु 10 महीने का कार्यकाल बीत जाने के उपरांत अब प्रत्येक महिला का सुक्खू सरकार पर पन्द्रह हजार रुपए का कर्ज चढ़ चुका है क्योंकि किसी भी महिला को अभी तक प्रतिमाह ₹1500 नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि इससे भी बड़ी ठगी प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों के साथ हुई है जिन्हें हर वर्ष एक लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था परंतु अभी तक एक भी युवक को सरकार द्वारा नौकरी नहीं दी गई। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि सुखू सरकार द्वारा डीजल पर सात रुपए बैट बढ़ाया गया, औद्योगिक इकाइयों के लिए बिजली शुल्क 13% से बढ़ाकर 19 और 23 प्रतिशत किया गया है जिससे आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। मेलाराम शर्मा ने बताया की सुखू सरकार की पुलिस ने आक्रोश रैली स्थल चौड़ा मैदान शिमला से विधानसभा को जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए परंतु उसके बावजूद भी प्रदेश के कोने कोने से हजारों भाजपा कार्यकर्ता चौड़ा मैदान अम्बेडकर चौक पहुंचे।
    मेलाराम शर्मा ने सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ का शिमला पहुंचने के लिए आभार जताया है और सभी कार्यकर्ताओं को भी आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए बधाई दी है। इसके लिए उन्होंने सिरमौर के पांचों चुनाव क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों और जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रणवीर ठाकुर और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विनय कुमार का भी आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए आभार जाता है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर हर मोर्चे पर फेल हुई हिमाचल सरकार की नाकामियों का खुलासा करेंगे और प्रदेश की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार द्वारा की गई ठगी का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.