Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
    मंडी

    स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

    By Himachal VartaSeptember 27, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   स्क्रब टाइफस बुखार का इलाज आसानी से संभव है। इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलने वाला रोग है और समय पर डॉक्टरी सलाह से आसानी से इसका इलाज संभव है। जरूरत है तो केवल आवश्यक सावधानी बरतने, सचेत रहने और समय पर इलाज की। कैसे फैलता है स्क्रब टाइफस मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ.एन.के. भारद्वाज बताते हैं कि स्क्रब टाईफस बुखार एक खतरनाक जीवाणु रिकेटशिया से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है, जो खेतों, झाडि़यों व घास में रहने वाले चूहों से पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के जरिए शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टाइफस बुखार पैदा करता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता।
    ये लक्षण दिखें तो तुरंत लें चिकित्सकीय परामर्श मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्क्रब टाइफस के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताते हैं कि जोड़ों में भयंकर दर्द और कंपकपी के साथ किसी व्यक्ति को 104 से 105 डिग्री का तेज बुखार होने और शरीर में अकड़न का थकावट महसूस होने पर तुरंत डॉक्टरी जांच करवा लेनी चाहिए। ज्यादा संक्रमण में गर्दन, बाजुओं के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होने जैसे लक्षण भी स्क्रब टाइफस के हमले की निशानी हो सकते हैं, ऐसे किसी भी लक्षण में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। इसके अलावा भी बुखार कैसा भी हो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।
    स्वच्छता का रखें ध्यान घर और आसपास साफ-सफाई रखें, घास-झाडि़यां न उगने दें। पानी जमा न होने दें। घर के अन्दर-बाहर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें। शरीर की स्वच्छता का ख्याल रखें । खेतों में काम करते समय अपने शरीर को विशेषकर हाथ-टांगे और पैर ढक कर रखें।
    क्या कहते हैं जिलाधीश जिलाधीश अरिंदम चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुरूप जिला प्रशासन लोगों को स्क्रब टाइफस, डेंगू और अन्य जीवाणु तथा वायरस जनित रोगों से बचाव को लेकर शिक्षित करने पर विशेष बल दे रहा है। साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों को इनसे जुड़े उपचार को लेकर हर जरूरी सुविधा से लैस किया गया है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता के जन अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.