सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सोलन जिले के उपमंडल कंडाघाट के तहत गांव गौड़ा में ढांक से पांव फिसलने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई । ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को उनकी गाय मर गई थी। गांव के लोग इकट्ठे होकर उसे दफनाने के लिए गए थे, उसी समय संजीव पुत्र उमादत्त (40) का पैर फिसल गया जिसे बचाने के लिए दूसरे भाई दविंदर (35) ने कोशिश की। लेकिन वह भी संभल नहीं पाए और दोनों भाई ढांक से खाई में गिर गए जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। दोनों भाइयों का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मौके पर है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
