Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उद्योग मंत्री ने पांवटा में किया सिनेमा हॉल का शुभारम्भ
    सिरमौर

    उद्योग मंत्री ने पांवटा में किया सिनेमा हॉल का शुभारम्भ

    By Himachal VartaSeptember 28, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  (रंजना शर्मा)उधोग संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने आज गुरूवार को पांवटा साहिब में बाता पुल के समीप अवनीत सिंह लांबा के नव निर्मित ‘‘डिशूम सिनेमा हॉल’’ का शुभारम्भ किया।
    शुभारम्भ अवसर पर उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के सामाजिक, राजनीतिक और विद्यार्थी जीवन पर आधारित एक वृत चित्र भी प्रदर्शित की गई।
    उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि गुरू की नगरी पांवटा साहिब तेजी से विकसित हो रहा है और आज यहां सिनेमा हॉल का प्रारम्भ होना इस नगरी के विकास और समृद्धि की मिसाल है जिससे लोगों को मनोरंजन का साधन मिलेगा।
    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उन्होंने पांवटा साहिब को छोटे स्तर से विकसित होते हुये देखा है और यहां पर वर्तमान में शिक्षा, व्यवसाय, मनोरंजन तथा अन्य सभी संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पौंटा साहिब नगरी उनके विधानसभा क्षेत्र शिलाई के साथ लगती है और शिलाई क्षेत्र के लोग काफी संख्या में यहां पर आकर बसे हैं।
    उद्योग मंत्री ने कहा कि पांवटा साहिब क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से प्रदेश के अग्रणी औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार है और आने वाले समय में यहां और अधिक नये उद्योग स्थापित होंगे जिसे क्षेत्र का विकास होगा।
    ढिशूम सिनेमा हॉल के मालिक अवनीत सिंह लांबा ने इस अवसर पर उद्योग मंत्री का स्वागत करते हुये सिनेमा हॉल के शुभारम्भ के लिए के लिए उद्योग मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस सिनेमा हॉल के शुरू से बनने की दास्तां बताते हुए कहा कि यह सिनेमा हॉल पांवटा क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस सिनेमा हॉल में दो थियेटर हैं जहां पर 200-200 लोगों की बैठने की व्यवस्था है।
    इस अवसर पर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल, विभिन्न उद्योगपति के अलावा कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित  रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.