Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»धर्मपुर में विभिन्न विभागों कीआपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक योजनाएं बहाल
    मंडी

    धर्मपुर में विभिन्न विभागों कीआपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक योजनाएं बहाल

    By Himachal VartaSeptember 28, 2023
    Facebook WhatsApp
     मंडी  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    विधायक चंद्र शेखर ने कहा कि वर्तमान समय में विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक सड़कें, जलशक्ति विभाग की स्कीमें और बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई है और अब घरों में जो नुकसान हुआ है उस तरफ ध्यान देने के निर्देश प्रशासन को कर दिए हैं । विधायक ने कहा कि सरकार ने आपदा ग्रस्त लोगों की हर उचित मदद की है और अब सरकार का पूरा ध्यान लोगों के पुनर्स्थापन की तरफ है। विधायक ने कहा कि बरसात की वजह से क्षेत्र में जो विकास कार्य रुके पड़े हैं, उन्हे अब गति प्रदान की जायेगी और बरसात से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए भी विशेष अभियान चलाकर विकास कार्यों को तेज किया जाएगा। विधायक चंद्रशेखर ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पिपली भराड़ी के कौहण, करनोहल, पाड़च्छू, सज्जाओ पीपलू , पनिहौर, के रखोह, दारपा, पंचायत के धाड़ गांवों में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि इस बार भारी बरसात से प्रदेश भर में जान -माल को भारी क्षति पहुंची । पेयजल योजनाएँ , सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं, विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, अनेकों अन्य योजनाएं प्रभावित हुईं । उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की भी प्रत्येक पंचायत में भारी नुकसान हुआ है। विधायक ने कहा कि बरसात से क्षेत्र की सभी सड़कें बंद पड़ी थी और जलशक्ति विभाग की अधिकतर स्कीमें क्षतिग्रस्त हो गई थी और बिजली की सप्लाई भी बुरी तरह से प्रभावित हुई थी।
    विधायक ने कौहण में दो अलग -अलग रास्तों के लिए 2 -2 लाख रूपए व 10 सोलर लाईटस देने, करनोहल में युवक मंडल को 2 लाख रुपये व मंदिर परिसर के रखरखाव के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की ।
    इस अवसर पर एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, बीडीओ अशमिता ठाकुर ,लोकनिर्माण ,जलशक्ति व बिजली विभाग के अधिशाषी अभियन्ता ,संबंधित पटवारी व पंचायत सचिव भी उपस्थित थे ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.