Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आपदा राहत आबंटन में सरकार भाईभतीजावाद कर रही : सुखराम चौधरी
    सिरमौर

    आपदा राहत आबंटन में सरकार भाईभतीजावाद कर रही : सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaSeptember 29, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन  हिमाचलवार्ता न्यूज़   (एसपी जैरथ):-   भारतीय जनता पार्टी मण्डल पांवटा साहिब की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पांवटा साहिब में मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार को बने हुए 9 महीने से अधिक का समय हो गया है , लेकिन इस सरकार ने सत्ता में आते ही बजट का रोना शुरू कर दिया। प्रदेश में आते ही जनहित के लिये खोलें गये संस्थान बंद किए। प्रदेश में पिछले समय में भारी प्राकृतिक आपदा आयी जिसमें प्रदेश में काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। विपक्ष इस मुश्किल घड़ी में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है , लेकिन प्रदेश सरकार राहत बजट आवंटित करने में भाई-भतीजावाद कर रही हैं।
    अभी तक सरकार ने विपक्ष के इतने ज़्यादा दबाव के बावजूद कोई भी राहत पैकेज नहीं दिया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में हुई आपदा के नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय टीम को भेजा हैं। केंद्र सरकार अपनी और से हरसम्भव मदद कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि पांवटा साहिब में सरकार से ज़्यादा राहत कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया हैं। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा के कार्यकाल में स्वीकृत हुए कामों का श्रेय लेने में लगे हैं। यहाँ तक कि विधायक प्राथमिकता के कामों को भी कांग्रेसी अपना बता रहे हैं।
    ये लोग लोगों को गुमराह करने में माहिर हैं , लेकिन ये अब नकारे जा चुके हैं जिसका लोकसभा के चुनावों में जनता जवाब दे देगी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर ने पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बैठक का प्रमुख विषय प्रदेश सरकार द्वारा जारी आपदा के बीच न के बराबर राहत राशि देना रहा। बैठक में मंडल महामंत्री दिनेश चौधरी , सुभाष चौधरी , देवेंद्र चौधरी , जगीरी राम , अजय मेहता , बलवीर धीमान , शमशाद अली , देवराज चोहान , दीपक , रजनीकांत शर्मा , कपिल वर्मा , नरेन्द्र चौधरी , सतनाम सिंह , दिनेश नेगी , अनिल चौधरी ,
    सुरेश चौधरी , मोहन सिंह सहोता , सुरेश सैनी , सोमनाथ चौधरी , गुरमीत सिंह सैनी , शमशेर अली , अशोक शर्मा , रोहित चौधरी , त्रिशला चौधरी , नेहा , अनिता देवी, सुरजीत सिंह , रामेश्वर चौधरी , बलदेव सिंह , संदीप कुमार , धनवीर फौजी , चरणजीत सिंह चौधरी , जसपाल चौधरी , अनुज भंडारी , तरणजीत सिंह गिल , अविनाश झाबा , स्पर्श गुप्ता , पवन पटयाल, हितेंद्र चौधरी , हर्ष चौधरी , भगवान दास , एकांत गर्ग , सुनील परमार , मेहराज काशमी और सुखविंदर चौधरी आदि इस बैठक में उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.