नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) विकासखंड संगडाह के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों व वार्डाे की आंगनबाड़ी केन्द्रों में 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 18 आंगवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह ईशाक मोहम्मद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केन्द्र लाना पालर, कोयडा, चोरास, रणफुआ, मानल ,जबडोग, बडोल, भंगाडी में आंगनबाडी कार्यकर्ता के एक-एक पद रिक्त हैं। इसी प्रकार हलाईयों, भुवेरी, उँचा टिक्कर, पुन्नरधार, कुफटु, चोकन, भोण, कांडो, सांगना, उलाना, शिवपुर, धार टारण, रजाना, निहोग, काकोग, बडग, रणफुआ और टिकरी में आंगनबाडी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जायेगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदक सादे कागज पर मांगे गये समस्त दस्तावेजों सहित 1 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2023 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास तथा आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा परिवार की वर्षिक आय 50 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि आवेदनर्ता अपने आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र जो कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार या उप मंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा जारी किया गया हो को संलग्न कर सकता है।
उन्होंने कहा कि सभी आवेदक बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह के कार्यालय में सभी मूल दस्तावेजों के साथ 26 अक्तूबर 2023 को 10 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनायें, क्योंकि इसके लिए अलग से कोई भी पत्र जारी नहीं किया जायेगा।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
