Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»रचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण में सहायक – डाॅ. शांडिल
    सोलन

    रचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण में सहायक – डाॅ. शांडिल

    By Himachal VartaSeptember 30, 2023
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थी के समग्र व्यक्तित्व निर्माण में सहायक बनती हैं। डाॅ. शांडिल आज सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत ममलीग स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 19 वर्ष से कम आयुवर्ग की ज़िला स्तरीय छात्र प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने कहा कि शिक्षा एवं खेल-कूद, संगीत, नृत्य जैसी गतिविधियां विद्यार्थी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक विद्यार्थी को योग्य व जिम्मेदार नागरिक बनाती है। शिक्षा से ही समाज में सम्मान व स्थान मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपने कीमती समय को गवाएं नहीं अपितु इसका सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेल-कूद के सामंजस्य से ही एक विद्यार्थी का सर्वागींण विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को आॅल राउन्डर बनाने में ऐसी प्रतियोगिताएं अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद गतिविधियों को भी समय दें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना तथा अनुशासन एवं परिश्रम का महत्व हमें खेलों से पता चलता है। डाॅ. शांडिल ने युवाओं से नशे जैसी कुरीति से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा एक क्षणिक सुख है जिसके भविष्य में गम्भीर दुष्परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम केवल स्कूली स्तर पर ही नहीं पारिवारिक स्तर पर भी होनी चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बच्चों के परिजनों को भी आगे आना पड़ेगा ताकि भविष्य की युवा पीढ़ी की ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा सके।
    डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
    इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
    खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरि चन्द, ग्राम पंचायत सतडोल के प्रधान हरविन्द्र, ग्राम पंचायत जधाणा के प्रधान किशोर कुमार, ग्राम पंचायत ममलीग के उप प्रधान संदीप ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष हेमा तनवर, खण्ड कांग्रेस समिति के महासचिव भूमिनन्द, ज़िला खेल अधिकारी सविंदर कैथ, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डाॅ. अल्पना कौशल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग के उप प्रधानाचार्य कमल शर्मा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.