Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में प्रथम अक्तूबर को विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित होगा-अभिषेक मित्तल
    सिरमौर

    सिरमौर में प्रथम अक्तूबर को विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित होगा-अभिषेक मित्तल

    By Himachal VartaSeptember 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):    भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी पाक्षिक अभियान ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ 15 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2023 तक चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जिला सिरमौर की सभी 259 ग्राम पंचायतों में प्रथम अक्तूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
    परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर, अभिषेक मित्तल ने यह जानकारी प्रदान की है।
    अभिषेक मित्तल ने बताया कि इस विशेष स्वच्छता अभियान में समस्त ग्राम पंचायतों की कार्यकारिणी, महिला मण्डल, युवक मण्डल, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा आम जन-मानस भाग लेंगे। स्वच्छता अभियान के दौरान सभी प्रतिभागी अपने क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थलों, प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सफाई करने के साथ-साथ यथासम्भव सार्वजनिक सोख्ता गड्ढों का निर्माण भी करेंगे। इस विशेष अभियान की सफलता के लिए जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त जनता से अपील की गई है कि सभी इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
    उन्होंने कहा कि 02 अक्तूबर, 2023 को समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायतें अपने पात्र राजस्व ग्रामों को स्वच्छता के मानकों अनुसार प्रस्ताव पारित कर मॉडल ग्राम घोषित करेंगी तथा इस बारे चर्चा करते हुए साक्ष्य के तौर पर एक से दो मिनट का विड़ियो भी बनाएंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.