Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»चौगान पंचायत में लोक सेवा केंद्र का सीपीएस ने किया शिलान्यास
    कांगड़ा

    चौगान पंचायत में लोक सेवा केंद्र का सीपीएस ने किया शिलान्यास

    By Himachal VartaSeptember 30, 2023
    Facebook WhatsApp
    काँगड़ा  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत चौगान में पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले लोक सेवा केंद्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीपीएस ने कहा कि लोक सेवा केंद्रांें के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी इस के लिए लोक मित्र केंद्रों को सुदृढ़ भी किया जा रहा है। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं तथा पर्यटन को विकसित करने के लिए भी विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से बीड़ बिलिंग का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि बीड़-बिलिंग को देश की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में जाना जाता है।
    उन्होंने कहा कि आदर्श उड़ान परिस्थितियों और सुन्दर परिदृश्यों के कारण यह क्षेत्र विश्वभर के पैराग्लाइडरों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग के आयोजनों से साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने चौगान सामुदायिक भवन के रुके हुए काम को करवाने के लिए तीन लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा तथा लिंक रोड़ चौगान से कलोनी को शीघ्र रिपेयर करवाने के निर्देश भी दिए। किशोरी लाल ने कहा कि पटवार सर्कल चौगान को दोबारा शुरू किया जाएगा। इससे पहले ग्राम पंचायत कयोरी के उप प्रधान रोवन लाल ठाकुर ने सीपीएस को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 5100 रुपए का चेक भी दिया।
    कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्बाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, मदन ठाकुर सचिव कांग्रेस, टेनजिन दोरजे सचिव तिब्बतयन सोसाइटी, बीडीओ राकेश पटियाल, पंचायत प्रधान चौगान निगेश ठाकुर, पंचायत प्रधान बीड़ सुरेश, उप प्रधान भूमि चंद, बीडीसी सदस्य सनेह लता, समस्त वार्ड सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य धनी राम ठाकुर, एसडीओ जल शक्ति शरती शर्मा, जेई पीडब्ल्यूडी, युवक मंडल चौगान, महिला मंडल, आंगनबाड़ी वर्करों, अन्य विभागों अधिकारी व कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.