धर्म शाला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)धर्मशाला में एचआरटीसी की वर्कशॉप में स्टॉक में रखे टायरों की चोरी का मामला सामने आने के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने अपने दो कर्मचारियों को चार्जशीट कर दिया है। मामला तब उजागर हुआ, जब शनिवार सुबह एचआरटीसी के कर्मचारियों को धर्मशाला वर्कशॉप में पहुंचे एक टिप्पर में लगे टायर एचआरटीसी की बसों के लगे। टायरों पर मैंशन नंबर तथा मार्का देखकर इन टायरों के निगम के होने की सूचना कर्मचारियों ने तत्काल प्रबंधन को दी, जिसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक मौके पर पहुंचे। जब निगम के टायरों के स्टॉक को खंगाला गया, तो पता चला कि वाकई दो टायर गायब हैं। इसके बाद रिकार्ड में देखने पर इस पूरे प्रकरण में अनियमितता पाए जाने के बाद निगम प्रबंधन ने स्टोरकीपर तथा सीनियर स्टोरकीपर को चार्जशीट कर दिया है तथा मामले को लेकर पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवा दी है।आरंभिक जांच में पता चला कि यह टिप्पर एक सब कांट्रैक्टर का है, जो पहले वर्कशाप के निर्माण में लगा हुआ था। वहीं शनिवार को ठेकेदार का यह टिप्पर ठेकेदार की शटरिंग लेने वर्कशाप पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि वर्कशॉप में सुबह पहुंचे टिप्पर में एचआरटीसी के दो सरकारी टायर पाए जाने के बाद निगम के दो कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया है। मामले की शिकायत पुलिस में भी की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस भी इस मामले को लेकर छानबीन करेगी।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
