कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला पुलिस नूरपुर ने वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नूरपुर पुलिस ने गत रात्रि गंगथ में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक नंबर HP72A-4429 को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मेहर सिंह पुत्र नंद लाल, भपिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह और कुलतार सिंह पुत्र ज्ञान चंद को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 41-42 भारतीय वन अधिनियम व धार 379,34 के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि पुलिस ने गंगथ में ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद किए हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
