काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया जैविक खेती को बढ़ाने देने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं इसी दिशा में मंगलवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने खेतों में उगाई सब्जियां शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को भी भेंट की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कृषि में स्वरोजगार के असीम संभावनाएं हैं तथा युवा को खेतीबाड़ी के लिए प्रेरित करने के लिए स्वयं अपने खेतों में सब्जियां इत्यादि भी उगाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति योजना क्रियान्वित की जा रही है। योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष आधारित एकीकृत और समग्र कृषि को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के तहत वर्तमान वित्त वर्ष में 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। हिम उन्नति के अंतर्गत अब तक 286 क्लस्टरों को चिन्हित किया गया है जिनमें से 186 क्लस्टरों में खरीफ 2023 सीजन से गतिविधियॉं शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फसलों की पैदावार बढ़ाने में उन्नत बीज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार द्वारा सरकारी फार्मों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 464 हेक्टेयर क्षेत्र के 36 विभागीय फार्म हैं। इन सरकारी फार्मो पर विभिन्न फसलों के लगभग 17 हजार क्विंटल आधार बीज का वार्षिक उत्पादन किया जाता है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
