नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सिरमौर जिला में स्क्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती के लिए 5 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक पात्र अभ्यर्थियों के भर्ती शिविर आयोजित किये जायेंगे। सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों को मैसर्ज सिक्योरिटी एण्ड इंटेलीजेंस सर्विस इंडिया (एसआईएस) शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा भरा जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौरर जगदीश कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पर भर्ती के लिए उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह में 5 अक्तूबर, उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 6 अक्तूबर तथा उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 7 अक्तूबर 2023 को भर्ती शिविर आयोजित किये जायेंगे।
साक्षात्कार के समय सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज के दो फोटो अवश्य लेकर आयें।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर के दूरभाष न. 01702-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
