नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के तत्वावधान में ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ के तहत जिला में चल रहे विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज बुधवार को बस स्टैंड़ नाहन व राजकीय महा विद्यालय नाहन तथा राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब व बस स्टैंड़ पांवटा में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबन्धन के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जहां एक ओर गीत-संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया वहीं नुक्कड़ नाटक द्वारा आपदा के नुक्सान को कम करने, भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती में सुरक्षा उपायों व सावधानियों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय नाहन के प्रधानाचार्य प्रेम राज भारद्वाज, आपदा प्रबन्धन संयोजक वेद प्रकाश, महाविद्यालय पांवट ासाहिब के प्रधानाचार्य वैभव कुमार शुक्ला, आपदा प्रबन्धन संयोजक विमी रानी, अड्डा प्रभारी मदन सिंह व कॉलेज के विद्यार्थीयों सहित स्थानिय लोग उपस्थित रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
