Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विकासखंड संगडाह में शुरू हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम
    सिरमौर

    विकासखंड संगडाह में शुरू हुआ आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम

    By Himachal VartaOctober 4, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, संगडाह में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी चिराग शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगडाह विकास खंड की आठ पंचायतों (संगड़ाह, रेडली, लाना पालर, लुधियाना, अंधेरी, रनफुआ जबरोग, बोन कटियांना और सेंज) से प्रत्येक पंचायत से 10-10 युवा स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित होंगे।उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन विषय पर स्वयं सेवकों का गठन करना है जो कि किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदाओं में प्रथम प्रतिक्रिया करता के रूप में त्वरित सेवाएं दे सके।   खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर पर स्वयंसेवकों को बुनियादी आपदा प्रबंधन ढांचे व विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। दूसरे दिन 5 अक्टूबर को गृह रक्षा एवं अग्निशमन सुरक्षा के बारे में विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों को खोज एवं बचाव व प्रयोग गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी के अनुरूप तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस 6 अक्टूबर को  स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार व अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए हुए जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, गैर सरकारी संगठन तथा युवा स्वयंसेवकों सहित नाहन से आए आपदा प्रबंधन समन्वयक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर 6 अक्टूबर को एसडीएम संगडाह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.