Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»स्कूली बच्चों ने आपदा प्रबंधन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
    ताजा समाचार

    स्कूली बच्चों ने आपदा प्रबंधन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

    By Himachal VartaOctober 5, 2023
    Facebook WhatsApp
    • नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के तत्वावधान में ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ पखवाड़े के तहत गुरूवार को डाईट नाहन में विभिन्न स्कूली बच्चों की पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्वीज, निबंध लेखन, स्लोगन राईटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 6 स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
      रा. कन्या व.मा.पा., एसवीएन, राजकीय उच्च विद्यालय कैंट, एवीएन स्कूल, कारमेल स्कूल, डाईट सहित करीब 100 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
      कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी डाईट हिमांशु भारद्वाज ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये। उन्होंने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को आपदा काल के दौरान राहत एवं बचाव कार्यो के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया। उन्होंने कहा जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए शिक्षण संस्थानों इस प्रकार के जारूगकता कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जा रहा है।
      ‘‘प्रतियोगिता के परिणाम’’
      स्लोगन राईटिंग में एवीएन स्कूल की अनन्या तोमर प्रथम, रा. छात्रा व.मा.पा. की अंजली ठाकुर द्वितीय तथा एसवीएन के अंकित धीमान तीसरे तथा कारमेल कान्वेंट स्कूल की सुदीक्षा चौथे स्थान पर रही।
      पैंटिंग कम्पीटिशन में एवीएन स्कूल की तोशिका शर्मा प्रथम, कारमेल स्कूल की गंुजन संधु द्वितीय तथा रा. उच्च पाठशालाा के योग तृतीय तथा रा. कन्या स्कूल नाहन की नेहा चौथे स्थान पर रही।
      पोस्टर मेकिंग में एवीएन की ईशिता, राजकीय उच्च पाठशाला कैंट की कशिश, कारमेल कान्वेंट की सोनाक्षी तथा कारमेल कान्वेंट स्कूल की अक्षरा क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रही।
      निबंध लेखन में एवीएन की वर्षा पहले, एसवीएन की कृति दूसरे, कारमेल की खुशी मिर्जा तीसरे तथा रा कन्या व.मा.पा. की कनिका ठाकुर चौथे स्थान पर रहे।
      क्वीज प्रतियोगिता में कारमेल स्कूल प्रथम, एवीएन द्वितीय तथा रा.उच्च पा. कैंट तृतीय तथा रा.छात्रा व.मा.पा. को सांत्वना पुरस्कार मिला।
      इस अवसर कार्यक्रम समन्वयक ओमकार शर्मा व डाईट के अन्य अध्यापगण भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.