राजगढ़ ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान आपदा न्यूनीकरण समर्थ- 2023 के अन्तर्गत वीरवार को उपमंडल राजगढ़ के बस स्टैंड व राजकीय महा विद्यालय राजगढ़ में सरस्वती कला मंच के कलाकारों द्वारा आपदा से बचाव बारे
कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इन कार्यक्रमों के दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा से नुक्सान को कम करने, भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती में सुरक्षा उपायों व सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कलाकारों ने नाटक “ठगडे री सीख” के माध्यम से बताया कि भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होने के दौरान किस प्रकार अपनी सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सहायता की जाए। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि घर एवं भवनों के निर्माण से पूर्व सही स्थान के चयन व नींव की कटाई या खुदाई भी उचित तरीके से करनी अति आवश्यक है।
इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने उपस्थित लोगों को गीत व नाटक के माध्यम से सरल व सहज तरीके से स्थानीय भाषा में आपदा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की ।
इस मौके पर महाविद्यालय राजगढ़ के प्रधानाचार्य डाo राजेन्द्र वर्मा, अड्डा प्रभारी प्रताप सिंह, कॉलेज के प्रवक्ता व विद्यार्थीयों तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
