नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- भारत सरकार के द्वारा चलाए गए आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत जिला सिरमौर में करीब 100 लोगों ने मृत्यु उपरांत अंग दान करने की इच्छा जताई है। हालांकि अंगदान को लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन में एक काउंटर भी स्थापित किया गया है। जिस पर कम्युनिटी मेडिसिन सेंटर के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर रेशम सिंह और उनकी टीम लोगों को अंगदान के लिए प्रेरणा भी दे रही है। यही वजह है कि इन डॉक्टरों की टीम के द्वारा लोगों को दी गई प्रेरणा के बाद पिछले 15 दिनों में करीब 100 लोगों ने अपने अंगदान करने की प्रतिज्ञा ली है। बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा नेशनल रजिस्ट्री आफ ओर्गंस डोनर्स बनाई गई है। जिसमें लोगों को मृत्यु के बाद अंगदान के लिए प्रेरित किया जाता है।
कहा जा सकता है कि मृत्यु के बाद भी अंगदान करने वाले व्यक्ति की आंखों से जहां फिर से बगैर आंख वाला दुनिया देखा है। तो वहीं उसके दिए गए अंगों से जरूरतमंद व्यक्ति नया जीवन पाता है। अंगदान एक ऐसा दान है जिस व्यक्ति मरकर भी अमर हो जाता है। जिला सिरमौर में इस प्रोग्राम की नोडल ऑफिसर डॉक्टर रेनू चौहान अपनी टीम के साथ गांव-गांव शहर शहर लोगों को अंगदान के लिए प्रेरणा भी दे रहे हैं।
वहीं मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रांगण में लगाया गया जागरूकता काउंटर लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित भी कर रहा है। बरहाल अभी तो यह शुरुआत है संभवत इस कार्यक्रम के समापन तक अंगदान करने वालों की संख्या में कहीं ज्यादा इजाफा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
उधर कम्युनिटी मेडिसिन के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर रेशम सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में उनके पास अभी तक 100 लोगों ने अंगदान की इच्छा जताई है।