Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»महिलाएं मांग रही जहर क्या यही है कांग्रेस का परिवर्तन : श्यामा ठाकुर।
    सिरमौर

    महिलाएं मांग रही जहर क्या यही है कांग्रेस का परिवर्तन : श्यामा ठाकुर।

    By Himachal VartaOctober 6, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  (एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष  श्यामा ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में न केवल युवा और बेरोजगार परेशान हैं , बल्कि अब स्थिति यह आ गई है कि हिमाचल प्रदेश की बहू बेटियां जहर मांग रही है। प्रेस को जारी बयान में भाजपा महिला मोर्चा शिलाई मंडल अध्यक्ष श्यामा ठाकुर ने कहा कि गत दिनों जिस प्रकार सचिवालय के बाहर प्रदेश भर की शिक्षक रात भर सड़क पर रहे और महिलाएं ज़हर मांगने की बात कर रही। इससे साफ जाहिर होता है कि हिमाचल प्रदेश की सरकार कितनी गंभीर है। श्यामा ठाकुर ने कहा कि क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का यही व्यवस्था परिवर्तन है। जहां महिलाएं और बेरोजगार युवा जहर की मांग कर रहे हैं। श्यामा  ठाकुर ने बताया कि इलेक्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी ने झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाई है। उन्होंने कहा कि सरकार को बने हुए 10 महीने का समय हो गया है , लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी की एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व वायदा किया था कि पहले ही कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाओं को ₹1500 मासिक दिया जाएगा , लेकिन अभी तक महिलाओं के खाते में फूटी कौड़ी तक नहीं आई है। श्यामा ठाकुर ने महिला मोर्चा की कमान एक बार फिर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक बार फिर से शिलाई महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल , नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी , पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर , जिला भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष सीमा कन्याल और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता समेत तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्यामा ठाकुर ने कहा कि वह शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्य करेगी और महिलाओं को संगठित कर पार्टी को मजबूत बनाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.