नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल की बैठक नाहन में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी, जिला प्रभारी अशोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व भाजपा नेता बलदेव भंडारी विशेष शिव से मौजूद रहे। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने बताया कि बैठक में भाजपा नेता बलदेव भंडारी ने अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत कर हर बूथ पर पन्ना प्रमुख ,बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बीएलए के साथ मीटिंग कर हर बूथ पर 100 से 200 कार्यकर्ताओं को जोड़ें। संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी ने कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव के बारे में तैयार रहने को कहा और आवाहन किया की पार्टी का हर कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में जुड़ जाए ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को बढ़त मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिससे देश की आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व जिला प्रभारी ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस बैठक में महामंत्री सुनील शर्मा और आर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरज गर्ग , मनीष अग्रवाल ,अलका गर्ग , राकेश कुमार , ममता , स्नेह लता , संदीपक , रघुवीर वीरेंद्र कुमार , विक्रम , राजेश , दीपक चौधरी , संजय पुंडीर , संजय गोयल आदि पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
