नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले तीन शारीरिक रूप से 90 फ़ीसदी अक्षम बच्चों को अब किसी की उंगली या बैसाखी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। शारीरिक रूप से अक्षम कनिका पुत्री सतपाल निवासी गदपेला, साहिल पुत्र सतीश निवासी फांदी-बौडी वाला, राजेंद्र सिंह पुत्र बलदेव निवासी बकारला बारथल धगेडा को रोटरी क्लब नाहन 3080 ने बेहतर और आधुनिक किस्म की व्हीलचेयर भेंट की है।नाहन के संयम होटल में आयोजित विशेष सामाजिक कार्य में क्लब के लगभग तमाम सदस्य मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब समय-समय पर सामाजिक कुरीतियों, समस्याएं तथा सामाजिक जरूरतों पर लगातार काम कर रही हैअसल में जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर के द्वारा इन शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों का नाम अपनी संस्तुती रोटरी क्लब 3080 को भेजा गया था। इसके बाद क्लब के वर्तमान अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ बैठकर व्हीलचेयर मनाने का निर्णय लिया था।आज रविवार को सादे समारोह के साथ होटल संयम में इन तीन विशेष व्हीलचेयर को भेंट किया गया। बड़ी बात तो यह है कि जब इन शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को व्हीलचेयर पर बिठाकर घुमाया गया तो जहां उनके चेहरों की खुशी देखने को मिल रही थी।वहीं क्लब के सदस्य भी भावुक हो रहे थे। क्लब आईपीपी नवनीत गुप्ता पास्ट प्रेसिडेंट मनीष जैन राजेंद्र बंसल आदि ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी बेहतर नेतृत्व के साथ रोटरी क्लब 3080 लगातार सामाजिक सरोकारों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर रहा है।उन्होंने कहा कि आगे भी हम इसी प्रकार संयुक्त रूप से जारी रहेंगे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिन, सुरेश शर्मा, बलदेव कक्कड़, ललित शर्मा, इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
