नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना के तहत पुलिस ने अफीम डोडा सहित 2 बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तारिफ (24) पुत्र सतार निवासी पल्होड़ी व यामीन (35) पुत्र स्व. मोलदीन निवासी पल्होड़ी तहसील पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि दो युवकों के पास भारी मात्रा में नशे का सामान हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हरियाणा की तरफ से आ रही बाइक (एचपी 17जी-8631) को सिम्बलवाड़ा चैक पोस्ट के नजदीक पुरूवाला के पास जाँच के लिए रुकवाया।तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 5.542 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ। खबर की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
