Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 18 अक्तूबर से 5 नवम्बर 2023 के बीच पूरी की जाएगी-सुमित खिमटा
    सिरमौर

    ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 18 अक्तूबर से 5 नवम्बर 2023 के बीच पूरी की जाएगी-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaOctober 9, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   सिरमौर जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुई आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिये उप-चुनाव करवाए जाने हैं। इसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) सुमित खिमटा ने एक आदेश जारी करते हुए निर्वाचन के संचालन के लिये खण्ड विकास अधिकारी राजगढ़, पांवटा साहिब, नाहन, संगड़ाह तथा तिलोरधार को उनके क्षेत्राधिकार अनुसार रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया हे। साथ ही ग्राम पंचायत हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने के लिये भी प्राधिकृत किया गया है।
    निर्वाचन कार्यक्रम का नोटिस जारी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड राजगढ़ की शिलांजी ग्राम पंचायत में उप-प्रधान का पद भरा जाना है। पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-एक में सदस्य का पद, मुगलावाला करतारपुर के वार्ड संख्या एक में सदस्य, माजरा के वार्ड संख्या एक में सदस्य तथा भनेता हल्दवाड़ी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या चार में ग्राम पंचायत सदस्य के पद भरे जाने हैं। नाहन की सलानी कटोली ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सदस्य, संगडाह की लुधियाना ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर एक में सदस्य, ग्राम पंचायत माशू के वार्ड नम्बर दो में ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिये निर्वाचन होगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्र अभ्यर्थी अथवा उसके प्रस्थापक द्वारा 18,19 तथा 20 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 11 बजे से सांय 3 बजे तक ग्राम पंचायत मुख्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करवाए जा सकेंगे। प्रस्तुत किये गए नामांकन पत्रों की संविक्षा 21 अक्तूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता वापिस लेने के नोटिस अभ्यर्थी द्वारा लिखित रूप में प्राधिकृत प्रस्थापक द्वारा 25.10.2023 को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक परिदत किये जा सकेंगे। अभ्यर्थिता वापिस लेने के लिये निर्धारित समय के अवसान के तुरंत पश्चात निर्वाचन प्रतीत आबंटित किये जाएगें तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नामों की सूची अपने आने कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पान की जाएगी।
    सुमित खिमटा ने कहा कि निर्वाचन करवाए जाने की स्थिति में मतदान 5 नवम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.