नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौण में दन्त सुरक्षा कैंप लगाया गया। यह डेंटल कैंप डीएवी डेंटल कॉलेज यमुनानगर के सहयोग से रोटरी क्लब नाहन संगिनी तथा रोटरी क्लब यमुनानगर के द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कैंप दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण के अंतर्गत स्कूल के छात्रों के दांतों की जांच के साथ-साथ उनका उपचार भी किया गया। आयोजित मेडिकल डेंटल कैंप में बच्चों को डेंटल किट के साथ जिनके दांत में फीलिंग आदि की जरूरत थी उनकी फीलिंग मेंटेनेंस आदी भी की गई।डेंटल कैंप के दूसरे चरण में ग्राम पंचायत भवन धौण मैं ग्रामीणों के लिए कैंप लगाया गया। जहां पर ग्रामीणों के दांतों की जांच, उपचार आदि किया गया। इस कैंप में सबसे बड़ी बात तो यह रही की विशेष और आधुनिक मशीन के साथ मुंह के कैंसर की भी जांच की गई।यह पहला अवसर था कि जब मुंह के कैंसर की जांच के लिए मौके पर ही विशेष वैन उपलब्ध कराई गई।आयोजित कैंप में छात्रों और स्थानीय लोगों सहित करीब 275 लोगों के दांतों की जांच के साथ-साथ उन्हें डेंटल किटें भी बांटी गई।इस मौके पर डेंटल एक्सपर्ट डॉक्टर अनमोल के द्वारा बच्चों को ब्रश कैसे किया जाए और दातों को अधिक से अधिक सुरक्षा कैसे दी जा सकती है इसको लेकर जानकारी भी दी गई। वही डॉक्टर मोनिका जैन ने बताया कि करीब 35 लोगों को मोबाइल वैन में भी उपचारित किया गया।इस मौके पर रोटरी क्लब नाहन संगिनी की सीमा गुप्ता, दीपा बंसल, ममता जैन, सारिका धवन के साथ-साथ रोटरी क्लब नाहन के मनीष जैन, नीरज गुप्ता, सुरेश शर्मा, रोटरी क्लब यमुनानगर से कपिल गुप्ता, हरदीप, अरविंद गुप्ता, मिस्टर चिन्मय आदि उपस्थित रहे। वही कैंप के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल और ग्राम पंचायत प्रधान व पंचायत प्रतिनिधि आदि भी मौजूद थे।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
