Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तैयारियां शुरू
    सिरमौर

    अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तैयारियां शुरू

    By Himachal VartaOctober 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  सिरमौर जिला का सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला आगामी 22 से 27 नवम्बर तक श्री रेणुकाजी में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों की कवायद शुरू हो चुकी है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने आज नाहन में मेले को बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिये विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में अधिकारियों को मेले से जुड़े अलग-अलग दायित्व के बारे में बताया और अधिकारियों से सौंपे गए दायित्वों का इमानदारी के साथ निर्वहन करने को कहा।
    सुमित खिमटा ने कहा कि मेला 6 दिनों तक चलता है जिसमें अनेक प्रकार की गतिविधियों के अलावा सभी रोज सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाता है। इन संध्याओं में हर रोज कोई न कोई स्टार कलाकार की परफोरमेंस करवाई जाती है। इसके अलावा जिला तथा प्रदेश के विभिन्न भागों के कलाकारों को समुचित मंत्र उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी राशि व्यय होती है जिसके लिये डोनेशन पर विशेष फोक्स रहता है।
    उपायुक्त ने मेले के दौरान किये जाने वाले विशेष प्रबंधों व सुविधाओं के सृजन के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। उपायुक्त ने कहा कि जिम्मेदारियों का निष्पादन करने के लिये अलग-अलग समितियों का गठन  किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान बहुत से अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था तथा लॉ एण्ड ऑर्डर सुनिश्चित बनाने पर मुख्य फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले की एक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इसमें बुद्धिजीवियों के लेख भी समाहित किए जाएगें। स्मारिका में मेले के इतिहास तथा आयोजन को लेकर जानकारी का भी समावेश रहेगा। इसके लिये उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी को संदेश प्राप्त करने तथा लेख उपलब्ध करवाने को कहा।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, एसडीएम रजनेश शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.