Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मां भग्यानी मंदिर में तीन दिवसीय स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन कार्यक्रम संपन्न
    सिरमौर

    मां भग्यानी मंदिर में तीन दिवसीय स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन कार्यक्रम संपन्न

    By Himachal VartaOctober 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकासखंड संगडाह के अंतर्गत हरिपुरधार की आठ पंचायतों के 80 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के गठन हेतु आपदा प्रबंधन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। मां भग्यानी मंदिर परिसर में खंड विकास कार्यालय संगडाह के प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन राणा ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रबंधक मोहर सिंह राणा भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को इस तीन दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी एवं उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदा की स्थिति में इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सहयोग प्रशासन को मिले जिससे कि जान एवं माल का नुकसान कम किया जा सके।उन्होंने आग्रह किया कि जो भी प्रशिक्षित स्वयंसेवक यहां से प्रशिक्षित हुए हैं वह अपनी-अपनी पंचायतों एवं गांव के स्तर पर भी लोगों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पांडर के महत्व को सभी के साथ साझा करें। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के समन्वयक राजन कुमार, अरविंद चौहान एवं भूपेंद्र सिंह व साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रधान एवं वार्ड सदस्य भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.