नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में बीते कुछ दिनों से डेंगू और स्क्रब टायफस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। स्थिति अब यह हो चुकी है कि डेंगू के चलते एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला जानकारी में आया है। जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब के पुरुवाला निवासी 26 वर्षीय राहुल को 10 अक्टूबर की रात को बीमार हालत में नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां जांच में पता चला कि राहुल को डेंगू हो गया है और उसके प्लेटलेट्स 51 हजार के आसपास पहुंच गए हैं।मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के द्वारा राहुल का आपात स्थिति में इलाज किया गया मगर राहुल तमाम कोशिशों के बाद भी वह रिकवर नहीं कर पाया। बीते कल 11 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे के आसपास राहुल ने दम तोड़ दिया। बता दें जिला सिरमौर में डेंगू से यह पहली मौत का मामला सामने आया है। बता दे कि ना केवल डेंगू बल्कि सिरमौर में वायरल फीवर भी बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है।जिला के अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों पर वायरल फीवर के पेशेंट भी लगातार आ रहे हैं। वहीं जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी छुट्टी पर है। जिला में डेंगू, स्क्रब टायफस, वायरल फीवर आदि की स्थिति विस्फोटक बन चुकी है। मेडिकल कॉलेज नाहन में इन सभी बीमारियों की जांच की जा रही है।मगर पिछले एक सप्ताह से प्लेटलेट्स चेक करने की मशीन खराब है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और प्लेटलेट्स चेक करवाने के लिए निजी लेबो की तरफ रुख करना पड़ रहा है। मगर निजी लेब में भी मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। उधर, खबर की पुष्टि नाहन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नवीन गुप्ता द्वारा की गई है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
