Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डा. वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना का लाभ उठायें: सुमित खिमटा
    सिरमौर

    डा. वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना का लाभ उठायें: सुमित खिमटा

    By Himachal VartaOctober 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम 20 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई ‘‘डा. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना’’ प्रदेश के ऐसे होनहार विद्यार्थियों, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से सम्बन्ध रखते हैं के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करने में वरदान सिद्ध होगी। उन्होंने सभी पात्र होनहार विद्यार्थियों सेे प्रदेश सरकार की इस शिक्षा ऋण का लाभ उठाने का आहवान किया है।
    उपायुक्त सुमित खिमटा आज गुरूवार को नाहन में अग्रणी जिला प्रबन्धन (यूको बैंक) कार्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला में कार्यरत सभी बैंकों को आम जन के हितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी सूरत में ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि जिला में विभिन्न सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित जितने भी ऋण के मामले लंबित हैं उन्हें 15 दिनों के भीतर निपटायें ताकि जरूतमंद और पात्र लोगों को समय पर इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि इन ऋण मामलों का निर्धारित अवधि में निपटारा न हुआ तो दोषी बैंक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
    उपायुक्त ने कहा कि जिला में कृषि ऋण क्षेत्र में विभिन्न बैंकों की उपलब्धियां काफी कम है जिसे बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होंने बैंकों से कहा कि सभी बैंक किसानों और बागवानों को सरकार की योजना के अनुरूप ऋण की सुविधा उपलब्ध करवायें।
    सुमित खिमटा ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से सम्बन्धित मामलों को सभी बैंकों को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित बनाने के लिए कहा ताकि जरूरतमंद युवाओं को अपने कारोबार आरम्भ करने के लिए ऋण सुविधा मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत सभी लंबित मामलों को 15 दिनों के भीतर निपटाने के निर्देश भी दिए।
    उपायुक्त ने सभी बैंकों को फील्ड स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के लिए कहा ताकि जरूरतमंद लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की ऋण सम्बन्धी जानकारी समय पर मिल सके।
    उन्होंने प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत अर्जित उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए कहा।
    अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव अरोड़ा ने इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बैंकों की ऋण सम्बन्धी उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी बैंकों से सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आग्रह भी किया।
    परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर अभिषेक मित्तल, उप निदेशक बागवानी डा. सतीश शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर के अलावा आईबीआई के एलडीओ आशीष सांगरा, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.