नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर बागवानों और किसानों का बजट विधायकों के सैर-सपाटे पर खर्च करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया को जारी एक बयान में कहा है की एक तरफ तो 1 साल से सुक्खू सरकार आर्थिक तंगी का रोना रो रही है जबकि दूसरी ओर बागवानों और किसानों के विकास के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए बागवानी मिशन परियोजना का बजट विधायकों के सैर-सपाटे पर उड़ाया जा रहा है।मेलाराम शर्मा ने सुक्खू सरकार द्वारा की जा रही फिजूल खर्ची पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले विधायकों, किसानों और अधिकारियों को विदेश में उसे प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से स्टडी टूर पर भेजा जाता है परंतु सुक्खू सरकार अपने विधायकों को ऐसे मौके पर बागवानी मिशन प्रोजेक्ट का पैसा उड़ाने के लिए विदेश भेज रही है जब प्रोजेक्ट समाप्त होने पर है।भाजपा प्रवक्ता ने हैरानी जताई की बागवानी मिशन के तहत ना तो किसी बागवान और किसान को स्टडी टूर पर भेजा जा रहा है अपितु ऐसे विधायकों को बागवानी मिशन के तहत विदेश के दौरे पर भेजा जा रहा है जिनका बागवानी से दूर-दूर का भी वास्ता नहीं है । उन्होंने बताया की सरकार द्वारा बागवानी मिशन परियोजना समाप्ति पर इस परियोजना का पैसा उड़ाने के लिए हमीरपुर के विधायक इन्द्रजीत लखनपाल, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, और नाहन के विधायक अजय सोलंकी को विदेश टूर पर भेजा जा रहा है जबकि प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्रों से कोई भी विधायक या बागवान इस स्टडी टूर पर नहीं भेजा जा रहा। उन्होंने सुक्खू सरकार को किसान और बागवान विरोधी करार देते हुए चेतावनी दी कि प्रदेश में आर्थिक तंगी का रोना रोने वाली सरकार किसानों और बागवानों के विकास के धन को फिजूल खर्ची पर उड़ाने से बाज आए वरना सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे क्योंकि प्रदेश के बागवान इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।मेलाराम शर्मा ने बताया कि एक तरफ तो उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी पिछली जयराम सरकार पर वित्तीय अनियमितता और फिजूलखर्ची का झूठा आरोप लगा कर श्वेत पत्र जारी करके जनता को गूमराह करने का कुप्रयास करती है और दूसरी और किसानों और बागवानों का पैसा विधायकों के बिदेशी सैर सपाटे पर उड़ाकर स्वयं फिजूल खर्ची कर रही है।उन्होंने सुक्खू सरकार को किसान और बागवान विरोधी करार देते हुए चेतावनी दी कि प्रदेश में आर्थिक तंगी का रोना रोने वाली सरकार किसानों और बागवानों के विकास के धन को फिजूल खर्ची पर उड़ाने से बाज आए वरना सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे क्योंकि प्रदेश के बागवान इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
