Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»कन्या और बाल स्कूल मंडी में की गई मॉक ड्रिल
    मंडी

    कन्या और बाल स्कूल मंडी में की गई मॉक ड्रिल

    By Himachal VartaOctober 13, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   आपदा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या और बाल मंडी में भूकंप और आगजनी पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम ओम कांत ठाकुर ने कहा कि मानसून के दौरान मंडी जिला में बाढ़, भूस्खलन आदि आपदाओं का खतरा बना रहता है और बेहतर आपदा प्रबंधन से इन आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल में स्कूली बच्चों को आग से बचने के साथ बाढ़ और भू-स्खलन में किस तरह लोगों को रेस्क्यू करना चाहिए आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का आयोजन आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस समर्थ-2023 अभियान के अन्तर्गत किया गया। इसका उद्देश्य आपदा के दौरान उत्पन्न होने वाली आपातकालीन स्थितियों में प्रभावित लोगों के जीवन को बचाने व स्थितियों को सामान्य बनाने के संबंध में उठाएं जाने वाले प्रभावी प्रशासनिक कदमों को भी जांचना है। उन्होंने कहा कि हम बेहतर तैयारियों से ही आपदा के नुकसान को कम कर सकते हैं।
    मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ की टीम द्वारा छात्राओं को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से कैसे बचा जाए और प्रभावित लोगों का कैसे रेस्क्यू किया जाए के बारे में बताया गया। बाल स्कूल में आगजनी की स्थिति पर मॉक ड्रिल की गई। इसमें अग्निशमन विभाग की टीम ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर व इनसे आग पर नियंत्रण पाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
    मॉक ड्रिल में होम गार्ड, एसडीआरएफ व जिला के आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.