Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»सुरक्षित भवन निर्माण से आपदा को किया जा सकता है कमः एचएस राणा
    मंडी

    सुरक्षित भवन निर्माण से आपदा को किया जा सकता है कमः एचएस राणा

    By Himachal VartaOctober 13, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी द्वारा आज आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के उद्देश्य से समर्थ अभियान के अंतर्गत सुरक्षित निर्माण प्रथाओं पर प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त एचएस राणा ने की। राणा ने कहा कि मंडी जिला में इस बार बरसात ने भारी नुकसान किया है। भविष्य में ऐसी आपदा फिर न हो इसके लिए सही और सुरक्षित भवन निर्माण होना जरूरी है। उन्होंने कहा हम सभी को यह समझने की जरूरत है कि आपदा से बचाव के लिए भवन का भूकंपरोधी होना भी बहुत जरूरी है। साथ ही भूस्खलन से बचने के लिए उन्होंने सरकार तथा भू विभाग द्वारा दर्शाये मानकों का पालन करने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर सुरक्षित भवन निर्माण को लेकर आइआइटी मंडी के विशेषज्ञों ने बहुमूल्य सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि आपदा से बचाव के लिए पारम्परिक निर्माण प्रथाओं की सीख लेकर उनके अनुसार भवन निर्माण करके भी नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंपरोधी भवन निर्माण में उपयोग होने वाली तकनीक से भी अवगत करवाया। उन्होंने बताया की देश के विभिन्न हिस्सों में मिट्ठी की मजबूती अलग होती और उसी को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा ही हिमाचल प्राचीन काल में अलग अलग जिलों में से बने मजबूत इमारतों की निर्माण तकनीक अलग हैं जो केवल मिट्टी, लकड़ी और लोहा से बनी इमारतें हैं। उन्होंने नवनिर्मित भवनों को और अधिक मजबूत बनाने के तरीके भी बताए।
    कार्यशाला में आईआईटी के प्रोफेसर डॉ थेन्सवेमोंग और डॉ प्रसन्ना ने सुरक्षित भवन निर्माण के तरीके बताए।
    कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अभियंता, बागवानी, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.