Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बीमार मेडिकल कॉलेज का इलाज करने निकले सोलंकी
    सिरमौर

    बीमार मेडिकल कॉलेज का इलाज करने निकले सोलंकी

    By Himachal VartaOctober 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-लंबे समय से अव्यवस्थाओं की बीमारी से ग्रस्त नाहन मेडिकल कॉलेज का इलाज करवाने के लिए विधायक अजय सोलंकी औचक निरीक्षण पर निकले। विधायक के मेडिकल कॉलेज में पहुंचते ही अफरा तफरी का माहौल था। विधायक अजय सोलंकी ने स्वागत की औपचारिकताओं को छोड़ते हुए सबसे पहले गायनी वार्ड का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने मरीज के परिजनों से भी इलाज के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर जानकारी ली। विधायक अजय सोलंकी ने मौके पर ही मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मेडिकल ऑफिसर दोनों को आदेश देते हुए कहा कि गायनी वार्ड में अतिरिक्त वेडिंग की सुविधा भी रखी जाए। उन्होंने कहा कि वार्ड में सफाई शौचालय आदि की व्यवस्था भी चाक चौबंद रहनी चाहिए।गायनी वार्ड के बाद विधायक अजय सोलंकी अपने दल बल के साथ इमरजेंसी ऑर्थो तथा ऑपरेशन थिएटर आदि कक्षों का निरीक्षण करने भी गए। वही आंखों तथा हड्डियों और गले आदि की ओपीडी में दीवारों पर लगी फंगस आदि को लेकर विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को कड़े आदेश देते हुए जल्द से जल्द दुरुस्त करने को कहा।विधायक ने हड्डियों के विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन गुप्ता जो की मेडिकल ऑफिसर भी है उनके कार्य और वार्ड की व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा भी करी। बता दें कि डॉक्टर नवीन के बेहतर प्रशिक्षण व इलाज के चलते दूसरे जिला के केस भी नाहन मेडिकल कॉलेज आते हैं।विधायक अजय सोलंकी ने कॉलेज के प्रिंसिपल और मेडिकल ऑफिसर सहित तमाम प्रबंधन को मरीज व उनके तीमारदारों के लिए किसी भी समस्या आदि को लेकर जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश भी दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कंप्लेंट लेस सिस्टम बनाए जाने के लिए भी कहा।वहीं मेडिकल कॉलेज की टेस्ट लैब में लंबे समय से प्लेटलेट्स के टेस्ट ना होने को लेकर उन्होंने जल्द एक और टेस्ट करने की मशीन उपलब्ध कराने की बात भी कहीं। विधायक अजय सोलंकी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कहा कि वह यह भी सुनिश्चित करें कि मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को अधिकतर जेनेरिक दवाइयां तथा तमाम तरह के टेस्ट मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने के लिए कहा।वहीं विधायक अजय सोलंकी ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान विधायक के साथ पार्षद राकेश गर्ग, उर्फ पपली, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग, जिला कांग्रेस महामंत्री व सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, कांग्रेस नेता सूर्यवंशी, सप्पू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.