नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में स्टेट सीआईडी शिमला की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला उपमंडल शिलाई से सामने आया है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 2.460 किलोग्राम चरस बरामद की।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिलाई पुलिस थाना में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विनोद निवासी घुंडवी, डाकघर हलाहां के रूप में हुई है। वहीं दूसरा मामला पांवटा साहिब उपमंडल का है। बता दें कि पुलिस ने बहराल बैरियर के पास नाकाबंदी कर रखी थी।जिस दौरान केले से लदा एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस को ट्रक से 1.317 किग्रा चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय गुलखान पुत्र स्व. जग्गी निवासी गांव व डाकघर माजरा, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
