नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर एवं रोटरी क्लब पांवटा साहिब के सौजन्य से राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जसप्रीत कौर ने बताया कि पांवटा साहिब में आयुष विभाग व रोटरी क्लब के संयुक्त प्रयास से आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब में प्रथम बार इस तरह का रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर कुलदीप शर्मा एवं डॉ. नरेश चौहान विशेषज्ञ चिकित्सक ने रक्तदान के विषय में आयुर्वेद के अनुसार विभिन्न जानकारी साझा की। उन्होंने रक्तदान का महत्व, रक्तदान का उपयुक्त समय और किसी व्यक्ति व कौन से रोगियों के लिए रक्तदान उपयुक्त है पर विस्तृत जानकारी दी। डॉक्टर जसप्रीत कौर ने रक्तदान करने वाले सभी दानियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार रक्त संबंधी व्याधियों से बचने के लिए उपयुक्त व्यक्तियों को रक्तदान के लिए यह समय जो कि शरद ऋतु का समय है या सबसे उत्तम समय है। इस शिविर में डॉक्टर जसप्रीत कौर , डॉक्टर कुलदीप शर्मा , परमिंदर सिंह , रोनिका , अजय चौधरी , उर्मिला , जागिरी राम , धंगुराम तथा अन्य स्टाफ के सदस्यों ने रक्तदान किया।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
