Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाहौल स्पीति»मरीजों को बड़ी राहत, ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर ड्रोन से पहुंचाई जाएंगी दवाइयां
    लाहौल स्पीति

    मरीजों को बड़ी राहत, ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर ड्रोन से पहुंचाई जाएंगी दवाइयां

    By Himachal VartaOctober 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    लाहुल-स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज)देश मे पहली बार 10,500 फुट की ऊंचाई पर ड्रोन की मदद से अस्पतालों में मेडिसिन पहुंचाई जाएगी। सर्दियों में बर्फबारी के बाद सडक़ें अवरुद्ध हो जाने से जनजातीय इलाकों के गांव आपस में कट जाते हैं। ऐसे हालात में यह ड्रोन मरीजों के लिए बेहद मददगार साबित होंगे इंडियन कॉउंसिलऑफ मेडिकल रिसर्च देश मे पहली बार 10,500 फुट की ऊंचाई लाहुल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ड्रोन की मदद से मेडिसन और जरूरी वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।फिलहाल ड्रोन की नियमित सेवा शुरू करने से पहले केलांग में इसका ट्रायल चल रहा है। दरअसल लाहुल-स्पीति में सर्दियों में बर्फबारी होने से मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण कई गांव जिला मुख्यालय से कट जाते हैं। ऐसी विपरीत स्थित में मरीज तक जरूरी मेडिसन और वैक्सीन पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन जाता है, लेकिन अब ड्रोन की मदद से विपरीत हालात में भी आसानी से मरीज तक दवाइयां पहुंच सकेंगी।ड्रोन की हालांकि जमीन से 400 फुट ऊंचाई तक उडऩे की क्षमता है, जबकि इसमे लगी बैटरी लगभग डेढ़ घंटे का बैकअप देती है, लेकिन आईसीएमआर को 150 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने की अनुमति है। आईसीएमआर के वैज्ञानिक कुलदीप निगम ने बताया कि ट्रायल कामयाब होने के बाद घाटी में सर्दियों के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिसिन और वैक्सीन पहुंचाने के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी। उधर, लाहुल-स्पीति के लोगों ने आईसीएमआर की इस ड्रोन सेवा का स्वागत किया है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.