नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शरद् नवरात्रे के पावन पर्व पर खैरी लाना माडग के काली मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महा पुराण ज्ञान यज्ञ आरंभ हुआ । आचार्य पंडित अनिल शर्मा अपने मुखारंिबद से देवी भागवत महा पुराण का व्याख्यान कर रहे हैं । पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि नवरात्र के पावन पर्व पर श्री मद् देवी भागवत महा पुराण का विशेष महत्व होता है । नवरात्रे के नौ दिनों में माता भगवती के विभिन्न स्वरूपोंए राक्षसों के साथ किए गए युद्वों बारे व्याख्यान किया जाएगा । उन्होने बताया कि काली मंदिर से साथ बहने वाली गिरिनदी के किनारे इस पुराण का बहुत की महत्व माना जाता है । बता दें कि पहले नवरात्रे को श्री मद् देवी भागवत महा पुराण का मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा गाजे बाजे के साथ हार्दिक स्वागत किया गया । पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि 16 से 22 अक्तूबर तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक मूल पाठ किया जाएगा । जबकि 11 बजे से 3 बजे तक कथा प्रवचन किया जाएगा । 23 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे हवन पुर्णाहति तदोपरांत कथा प्रवचन और दोपहर बाद एक बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा । पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि श्री मद् देवी भागवत महा पुराण के पाठ से किसी महामारी का प्रकोप नहीं होता बल्कि क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली का सूत्रपात होता है ।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
