कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कुल्लू मनाली से आने वाले पर्यटकों के लिए मौसम खुशनुमा हो गया है। रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ियों में हिमपात का दौर जारी है। रोहतांग में हिमपात होता देख सुबह आठ बजे पुलिस ने सैलानियों को गुलाबा में ही रोक दिया लेकिन हल्का सा मौसम खुलते ही उन्हें रोहतांग की ओर जाने की अनुमति दे दी गई।राहनीनाला में सैलानियों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के लिए यह दृश्य अचंभित करने वाले रहे। बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी झूम उठे। सैलनियो ने आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को कैमरे में कैद कियासुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सैलानियों ने बर्फ के फाहों में खूब मस्ती की। हिमपात की रफ्तार तेज होती देख पुलिस ने पर्यटकों को मनाली की ओर भेज दिया। जबकि दोपहर बाद पर्यटकों को मढ़ी तक ही जाने की अनुमति रही। देश व दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में आधा फुट ताजा हिमपात हुआ है।दर्रे सहित समस्त ऊंची चोटियों राहनीनाला, ब्यासनाला, मढ़ी, राहलाफाल और धुंधी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। दशहरा पर्व नजदीक आते ही पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की उम्मीद बढ़ गई है। मनाली के सभी पर्यटन स्थलो में सैलानी चहक उठे है।
Breakng
- उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
- पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
- मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
- कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
- उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
- अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
Thursday, July 3