लाहुल-स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लद्दाख और हिमाचल की सरहद में बर्फबारी के बीच सरचू में फंसे करीब 30 बड़े वाहनों को बीआरओ 70 आरसीसी ने रेस्क्यू कर दारचा पहुंचा दिया है। पिछले दिनों हुए हिमपात के कारण लद्दाख से मनाली की तरफ निकले कई वाहन सरचू में फंस गए, जिनमें कई पर्यटक वाहन भी शामिल थे। बीआरओ ने बर्फबारी के बीच मशीनों की मदद से बड़े वाहनों को सरचू से सुरक्षित दारचा पहुंचाया बीआरओ के अधिकारियों के मुताबिक ताजा हिमपात के बाद बारालाचा और इसके आसपास पारा लुढक़ कर माईनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बीआरओ के मशीन ऑपरेटरों ने जान जोखिम में डाल कर बारालाचा दर्रा पार कर सभी बड़े वाहनों को सुरक्षित दारचा पहुंचाया। दारचा से सरचू की दूरी करीब 50 किलोमीटर है।लगातार हो रही बर्फबारी और मौसम के रुख को देखते हुए जिला प्रशासन ने लेह की तरफ निकलने वाले वाहनो के लिए समय निर्धारित किया है। उपायुक्त लाहुल-स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि बारालाचा दर्रा की तरफ पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। लिहाजा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लेह की तरफ जाने वाले वाहनों को दारचा से सुबह 9.15 से 10.15 बजे तक केवल एक घंटे के बीच छोड़ा जाएगा। इसके बाद किसी भी वाहन को सरचू की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
