नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) भर्ती सेना कार्यालय, शिमला सहायक भर्ती अधिकारी सुबेदार मेजर सुरेश डी ने सिरमौर जिला के पशुचिकित्सक फार्मासिस्ट प्रशिक्षण केन्द्र कोटला बरोग में एनसीसी कैंप में कैडेटों को जागरूक व प्रेरक व्यख्यान दिये। हि. प्र. एनसीसी सोलन के कैडेटों ने जागरूकता सह प्रेरक व्याख्यान में भाग लिया।
अधिकारियों ने कैडेटों को सशस्त्र बलों और अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2023-24 में भर्ती प्रक्रिया में पहले ऑनलाईन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी, परीक्षा में उत्तीर्ण आवदेकों को दौड़़ और चिकित्सा के लिए बुलाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा अगली भर्ती के लिए इंडिययन आर्मी वैबसाईट पर आवेदन कर सकते हैं। नये भर्ती नियमों के अनुसार एनसीसी ‘‘सी’’ प्रमाण पत्र वाले को भी परीक्षा में शामिल किया जायेगा, उन्हें 20 बोनस अंक मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन करने एवं ऑनलाईन परीक्षा की विधि तथा डेमो परीक्षा श्रेणी वाइज, आर्मी की वैबसाईट पर उपलब्ध है। कमान अधिकारी हि.प्र. बटालियन एनसीसी सोलन कर्नल बी.एस. पनाग और सूबेदार मेजर जोगिन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का बेहतर संचालन किया।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
