नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज गुरूवार को एपीएमसी के तहत धौलाकुंआ में संचालित धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया और यहां पर चल रही खरीद प्रक्रिया पर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए इसकी सराहना की।
उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में एपीएमसी के पांवटा और धौलाकुंआ स्थित धान खरीद केन्द्रों में अभी तक 17,500 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि धान खरीद केन्द्र में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन धान खरीद केन्द्रों में 3 अक्तूबर 2023 से धान खरीदने की प्रक्रिया आरम्भ हुई है।
सुमित खिमटा ने कहा कि इन धान खरीद केन्द्रों में किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान 48 घंटों के भीतर करने की व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त ने कहा कि धौलाकुुंआ धान खरीद केन्द्र में काफी स्थान उपलब्ध है जहां पर खरीद के लिए अतिरिक्त गोदाम बनाये जा सकते हैं। उन्होंने कृषि विभाग के माध्यम से धौलाकुंआ के धान खरीद केन्द्र में अतिरिक्त गोदाम बनाने के लिए सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति हि.प्र. को मामला भेजने हेतु निर्देश दिए।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल, क्षेत्रीय प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति निगम हुसन कश्यप, एपीएमसी के ए.आर. साहिल सिंधु के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर उपस्थित रहे
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
