Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इंतकाल दिवस” पर सिरमौर में 30 और 31 अक्तूबर को होंगे भूमि के इंतकाल -सुमित खिमटा
    सिरमौर

    इंतकाल दिवस” पर सिरमौर में 30 और 31 अक्तूबर को होंगे भूमि के इंतकाल -सुमित खिमटा

    By Himachal VartaOctober 20, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    सिरमौर जिला में 30 अक्टूबर व 31 अक्टूबर 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस का आयोजन किया जायेगा। इंतकाल दिवस पर सभी तहसील व उप तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानों पर भूमि के इंतकालों का निपटारा किया जाएगा।
    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुए जिला के सभी लोगों से आग्रह किया है कि 27 अक्तूबर तक इंतकाल हेतू वांछित दस्तावेज संबंधित पटवारी के कार्यालय मे जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि समय पर इंतकाल दर्ज कर राजस्व अधिकारी द्वारा तस्दीक किया जा सके  I
    सुमित खिमटा ने “इंतकाल दिवस” के आयोजन के लिए सिरमौर जिला में चिन्हित कुल 36 स्थानों का ब्यौरा देते हुए बताया कि नाहन तहसील के अंतर्गत 30 अक्तूबर को पटवार वृत जमटा व पटवार वृत त्रिलोकपुर में तथा 31 अक्तूबर को पटवार वृत्त नाहन-दो और पटवार वृत मोगीनंद में इंतकाल किए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि ददाहू तहसील के अंतर्गत 30 और 31 अक्तूबर को तहसील कार्यालय ददाहू, तहसील कार्यालय नौहराधार में 30 अक्तूबर, कमरउ तहसील के अन्तर्गत पटवार वृत टटियाणा में 30 अक्तूबर को तथा तहसील कार्यालय कमरउ में 31 अक्तूबर को इंतकाल किये जायेंगें।
    रोनहाट उप तहसील कार्यालय में 30 अक्तूबर और 31 अक्तूबर को, शिलाई तहसील के अन्तर्गत 30 अक्तूबर को ग्राम पंचायत कांडो भटनौल स्थित गिरनौल तथा 31 अक्तूबर को तहसील कार्यालय शिलाई में भूमि के इंतकाल किये जायेंगे।
    रेणुका जी तहसील के अन्तर्गत 30 अक्तूबर को पटवार वृत्त संगड़ाह और पटवार वृत रजाना तथा 31 अक्तूबर को पटवारवृत अंधेरी एवं पटवार वृत सैंज, हरिपुरधार तहसील कार्यायल में 31 अक्तूबर को, पांवटा साहिब तहसील के अन्तर्गत 30 अक्तूबर को पटवार वृत गोरखुवाला एवं पटवार वृत पौंटा साहिब तथा 31 अक्तूबर को पटवार वृत तारूवाला व पटवार वृत शिवपुर में भूमि के इंतकाल किये जायेंगे।
    राजगढ़ तहसील के अन्तर्गत पटवार वृत राजगढ़ व पटवार वृत मटियाणा में 30 अक्तूबर को तथा 31 अक्तूबर को पटवार वृत भनैत तथा पटवार वृत डिंबर में इंतकाल किये जायेंगे।
    पझौता उप तहसील के अन्तर्गत पटवार वृत कोटला बंागी में 30 अक्तूबर और 31 अक्तूबर को पटवार वृत देवठी मझगांव में इंतकाल किए जाएंगे। पच्छाद तहसील के अन्तर्गत 30 अक्तूबर को पटवार वृत सरांहा और पटवार वृत नैना टिक्कर तथा 31 अक्तूबर को पटवार वृत जौहाना व पटवार वृत भेलन, उप तहसील नारग में 30 अक्तूबर को, पटवार वृत द्राबिल में 31 अक्तूबर को तथा माजरा उप तहसील कार्यालय में 30 अक्तूबर को तथा 31 अक्तूबर को पटवार वृत कोलर में इंतकाल किये जायेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.