मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) पंडोह चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पंडोह के लाल पुल बह जाने से पर्यटकों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। अधिकांश पर्यटक गूगल मैप के सहारे अपने वाहनों के माध्यम से मनाली के सुंदर और रमणीक स्थलों के भ्रमण का आनंद लेने आ रहे हैं। जैसे ही पंडोह पहुंचते हैं, तो गूगल मैप लाल पुल की लोकेशन दिखाता है।
पर्यटक सीधे लाल पुल के टूटे हिस्से तक पहुंच जाते हैं। जब आगे ब्यास नदीं दिखाई देती है तो परेशान हो जाते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां ‘सडक़ बंद है’ का बोर्ड लगाया जाए, तो यह समस्या नहीं आएगी। इस संबंध में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रवीण तलवार ने बताया कि जल्द ही साइन बोर्ड लगा दिया जाएगा।
Breakng
- पवित्र श्री रेणुका जी झील में डूबने से अज्ञात व्यक्ति की मौत।
- भाजपा अध्यक्ष के साथ शिक्षक को तस्वीर लेना पड़ा महंगा हुआ निलंबित
- राजगढ़ जंगल में लटका मिला व्यक्ति का शवराजगढ़ जंगल में लटका मिला व्यक्ति का शव
- नहाते हुए टोंस नदी में डूबा पांवटा का18 वर्षीय युवक
- कांग्रेस के चुनावी पोस्टर में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को नहीं मिली जगह
- बुजुर्ग का एटीएम बदलकर निकाले 74000 , आरोपी जीरकपुर से गिरफ्तार
Monday, May 20