Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 1
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»चंडीगढ़, दिल्ली एयरपोर्ट समेत कालका, अंबाला रेलवे स्टेशन से बुकिंग का झांसा देकर ठगी की जा रही है।
    क्राइम

    चंडीगढ़, दिल्ली एयरपोर्ट समेत कालका, अंबाला रेलवे स्टेशन से बुकिंग का झांसा देकर ठगी की जा रही है।

    By Himachal VartaOctober 20, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके हिमाचल के ट्रेवल एजेंट और टैक्सी ऑपरेटर अब शातिरों के निशाने पर हैं। चंडीगढ़, दिल्ली एयरपोर्ट समेत कालका, अंबाला रेलवे स्टेशन से बुकिंग का झांसा देकर ठगी की जा रही है। ट्रेवल एजेंटों और टैक्सी ऑपरेटरों को पैकेज बुकिंग का झांसा देकर शातिर उन्हें एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन बुला रहे हैं। पैकेज की आस में ट्रेवल एजेंट और टैक्सी ऑपरेटर अपने चालकों को तुरंत टूरिस्टों को लाने के लिए भेज देते हैं। चालक का नंबर मिलते ही शातिर तुरंत फोन कर चालक से पेमेंट एप के जरिए पैसे मांगते हैं और मिलने पर पैकेज के साथ पैसा लौटाने की मांग करते हैं। पैकेज हाथ से न निकल जाए इसलिए चालक भी पैसा भेज देते हैं लेकिन जब टैक्सी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचती है तो वहां टूरिस्ट नहीं मिलता। अगर चालक फोन करे तो पहले कोई फोन नहीं सुना जाता, सुन ले तो गाली गलौज की जाती है। शिमला, कुल्लू-मनाली सहित प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों के पर्यटन कारोबारियों के साथ ऐसी ठगी हो चुकी हैं। इसको लेकर चंड़ीगढ़ और दिल्ली में शिकायतें भी दर्ज करवाई गई हैं।

    साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर करें शिकायत  साइबर ठगों से बचने के लिए सावधान रहना बेहद जरूरी है। अगर कोई पैसे मांगता है तो पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें। अगर आपके साथ फ्राड हो जाता है तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।- रोहित मालपानी, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शिमला के लिए टैक्सी बुक हुई थी। ड्राइवर के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही उसे फोन आ गया और गूगल पे पर 2000 रुपये मांग लिए। ड्राइवर को भी लगा कि बुकिंग के पैसे के साथ यह पैसे भी मिल जाएंगे, लेकिन एयरपोर्ट पर कोई नहीं मिला।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.