नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ):– डॉo यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में सत्र 2023-2024 के लिए महाविद्यालय केन्द्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० प्रेम राज भारद्वाज ने शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शपथ ग्रहण समारोह का आगाज सरस्वती वन्दना से किया गया। प्राचार्य डॉ प्रेम राज भारद्वाज ने केन्द्रीय छात्र संघ की अध्यक्षा ज्योति शर्मा, उपाध्यक्ष शुभम कौशिक, सचिव डिम्पल, सह सचिव स्मृति और अन्य सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने सिरमौरी नाटी प्रस्तुत की तथा हिमांशी ने अपनी गजल से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर डॉ रविकांत शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्राचार्य डॉ प्रेम राज भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में नवनियुक्त केन्द्रीय छात्र संघ को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास तथा उन्नति में केन्द्रीय छात्र संघ का सर्वोच्च योगदान आपेक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय छात्र संघ द्वारा छात्र हित में उठाए गए विभिन्न विषयों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस समारोह में महाविद्यालय केन्द्रीय छात्र संघ समिति की समन्वयक डॉ उतमा पांडे ने अपने सम्बोधन में मुख्यातिथि का आभार प्रकट करते हुए छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पदा एवं सभी उपस्थित कार्यकारिणी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेगी। इस अवसर डॉ नीलकांत, प्रो भारती, प्रो सुदेश कुमार, डॉ सरिता बंसल, डॉ अनूप कुमार, प्रो नवदीप कौर, प्रो कमल डोगरा, प्रो बी आर ठाकुर, डॉ गोपाल भारद्वाज, डॉ प्रियंका वर्मा, श्री सुरेश शर्मा, श्री राज देवेन्द्र सिंह, श्री बलबीर सिंह, श्री दीपक चौहान सहित महाविद्यालय प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
