नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर कांग्रेस पार्टी को एक मजबूत सिपाही के चले जाने से काफी गहरा सदमा पहुंचा है। जिला सिरमौर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष जबर सिंह चौहान की अचानक मृत्यु हो गई। पार्टी के साथ स्तंभ की तरह हमेशा खड़े रहे जबर सिंह। पार्टी के साथ रहकर उन्होंने सेवा दल के माध्यम से जिला सिरमौर में संगठन को हमेशा अनुशासन में पिरोई रखा। जबर सिंह के अचानक चले जाने से पूरे जिला कांग्रेस में शोक की लहर है।उनकी हुई अकस्मात मौत पर पूर्व विधायक कुश परमार, पूर्व विधायक रहे अजय बहादुर, स्थानीय विधायक अजय सोलंकी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव रूपेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र तोम,र विजय ठाकुर, संजय चौहान, विनेश राणा उर्फ सप्पू, अनिल शर्मा उर्फ टीपू, पूर्व प्रधान व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यराम, पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे जग्गीराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे बड़ी क्षति बताया है। जिला सिरमौर कांग्रेस के द्वारा दिव्या आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना भी की गई।उधर जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भी कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष रहे जबर सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जबर सिंह मिलनसार और अनुशासन में रहने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने दिवंगत की आत्मा के लिए भगवान से शांति की अपील करते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले इसकी कामना की है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
