नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के 25 मेधावी विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की पिछले सत्र की दसवीं कक्षा परिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर प्रदेश सरकार ने विभिन्न छात्रवृतियां प्रदान करने का फैसला किया है ,विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला ने बताया कि उनके विद्यालय के 25 विद्यार्थियों का चयन प्रदेश सरकार की स्वामी विकेकानन्द छात्रवृत्ति योजना, इंपायर छात्रवृत्ति और कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के तहत हुआ है यह छात्रवृत्तियां पिछले सत्र की दसवीं की बोर्ड परिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर विद्यार्थियों की मिल रही है .छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विवेक ,मानसी ,सूर्यांशी ,वर्षा ,मौ.कैफ ,युगांक ,अक्षित वालिया ,अक्षिता ,मयंक,आरची,अंशुल ,स्नेहा , स्वपनिल सोनी ,मान्या ,एकलव्य ,अंजली स्वास्तिक ,अपराजिता , कृपनीत कौर ,आरजू ,आदि विद्यार्थी शामिल हैँ ,इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला ने सभी मैधावी विद्यार्थियों,अभिभावकों और अध्यापकों को अपनी बधाई भी दी।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
