Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रा. व. मा. स्कूल हलाँ में एनएसएस शिविर का आरंभ
    सिरमौर

    रा. व. मा. स्कूल हलाँ में एनएसएस शिविर का आरंभ

    By Himachal VartaOctober 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास के अंतर्गत शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सात दिवसीय विशेष शिविर का आरंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विशन सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया।तत्पश्चात एनएसएस इकाई द्वारा मुख्य अतिथि को बैच, एनएसएस की कैप अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवकों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए कि आपने भविष्य में बनना क्या है। मुख्य तिथि द्वारा स्वयंसेवकों को “कर्म ही पूजा है” पंक्ति को याद करते हुए कहा कि आप कर्म करते रहो, बदले में ईश्वर आपको फल अवश्य देगा।उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवकों को समय की पाबंदी एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवकों के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों के समक्ष रंगारंग प्रस्तुतियां भी पेश की गई। मुख्य अतिथि के साथ-साथ सभी ने इन स्वयंसेवकों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। प्रोजेक्ट वर्क के तहत स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर, विद्यालय से सड़क की ओर जाने वाली रास्तों की सफाई, विद्यालय परिसर में लगे देवदार के पौधों की गुड़ाई एवं नेलाई की गई।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता आत्माराम ठाकुर, वरिष्ठ अध्यापक धर्मपाल शर्मा, अनिल शर्मा, सपना शर्मा, प्रवीण कुमार एवं विशेष अतिथियों के रूप में प्राथमिक शिक्षिका, सेवादार जसवंत तथा शिविर में भाग ले रहे सभी स्वयंसेवक मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.